सघन-वन-कानन ये मन है

सघन-वन-कानन ये मन है।

चिड़िया भी चहके,

कोयल भी कूके,

फूलों की डाली भी महके,

कभी उलझ-उलझकर

मन-भाव बहके।

पर डर लगता है

जब

वानर, डाल-डाल बहके।

कब जाग उठेगा नृसिंह

कब गज की गर्जन से

गूंजेगा गगन,

कौन जाने।

कभी हरीतिमा, कभी सूखा,

कभी पतझड़, कभी रूखा

कब टूटेगी डाली,

कब बिखरेंगे पल्लव

कौन जाने।

 

दावानल भीतर ही भीतर चलता है

इसीलिए ये

सघन-वन-कानन मन डरता है।