मन तो बहकेगा ही

कभी बादलों के बीच से झांकता है चांद।

न जाने किस आस में

तारे उसके आगे-पीछे घूम रहे,

तब रूप बदलने लगा ये चांद।

कुछ रंगीनियां बरसती हैं गगन से]

धरा का मन शोख हो उठा ।

तिरती पल्लवों पर लाज की बूंदे

झुकते हैं और धरा को चूमते हैं।

धरा शर्माई-सी,

 आनन्द में

पक्षियों के कलरव से गूंजता है गगन।

 

अब मन  तो  बहकेगा  ही

अब  आप  ही   बताईये

क्या करें।