मन के इस बियाबान में

मन के बियाबान में

जब राहें बनती हैं

तब कहीं समझ पाते हैं।

मौसम बदलता है।

कभी सूखा,

तो कभी

हरीतिमा बरसती है।

जि़न्दगी बस

राहें सुझाती है।

उपवन महकता है,

पत्ती-पत्ती गुनगुन करती है।


फिर पतझड़, फिर सूखा।

 

फिर धरा के भीतर से ,

पनपती है प्यार की पौध।

उसी के इंतजार में खड़े हैं।

मन के इस बियाबान में

एकान्त मन।