नेह की पौध

हृदय में अंकुरित होती है

जब नेह की पौध,

विश्रृंखलित होते हैं मन के भाव ,

लेने लगते हैं आकार।

पुष्पित –पल्‍लवित होती हैं

कुछ भाव लताएं।

द्युतिमान होता है मन का आकाश।

नीलाभ आकाश और धरा,

जीवन आलोकित करते हैं।