गीत नेह के गुनगुनाएं

सम्बन्धों को संवारने के लिए बस छोटे-छोटे गठजोड़ कीजिए
कुछ हम झुकें कुछ तुम झुको, इतनी-सी पुरज़ोर कोशिश कीजिए
हाथ थामें, गीत नेह के गुनगुनाएं, मधुर तान छेड़, स्वर मिलाएं,
मिलने-मिलाने की प्रथा बना लें, चाहे जैसे भी जोड़-तोड़ कीजिए