असम्भव

उस दिन मैंने

एक सुन्दर सी कली देखी।

उसमें जीवन था और ललक थी।

आशा थी,

और जिन्दगी का उल्लास,

यौवन से भरपूर,

पर अद्भुत आश्चर्य,

कि उसके आस पास

कितने ही लोग थे,

जो उसे देख रहे थे।

उनके हाथ लम्बे,

और कद उंचे।

और वह कली,

फिर भी डाली पर

सुरक्षित थी।