मौसम बदलता है या मन

मौसम बदलता है या मन

समझ नहीं पाते हैं हम।

कभी शीत ऋतु में भी

मन चहकता है

कभी बसन्त भी

बहार लेकर नहीं आता।

ग्रीष्म में मन में

कोमल-कोमल भाव

करवट लेने लगते हैं

तब तपन का

एहसास नहीं होता

और शीत ऋतु में

मन जलता है।

मौसम बदलता है या मन

समझ नहीं पाते हैं हम।